Views: 88
0 0
मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

लातेहार:आज 25 फरवरी 2026 को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध खेती तथा तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि…

मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न
Read Time:3 Minute, 0 Second
मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

लातेहार:
आज 25 फरवरी 2026 को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध खेती तथा तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित छापेमारी अभियान चलाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया। साथ ही जनजागरूकता अभियान के माध्यम से आम लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया।

मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। उपायुक्त ने बारियातू, हेरहंज एवं बालूमाथ क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विभागों द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि अभियान को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाया जाए, ताकि जिले को अवैध मादक पदार्थों की खेती से मुक्त किया जा सके।

बैठक में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports