Views: 49
0 0
हरिमोहन सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने किया सम्मानित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हरिमोहन सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने किया सम्मानित

पटना/मुंगेर: रामदास आठवले, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री (भारत सरकार) ने विधानसभा सचिवालय, पटना में मुंगेर के युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया। मंत्री ने उनके सामाजिक एवं खेल क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा हर संभव सहयोग…

हरिमोहन सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने किया सम्मानित
Read Time:4 Minute, 21 Second
हरिमोहन सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने किया सम्मानित

पटना/मुंगेर: रामदास आठवले, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री (भारत सरकार) ने विधानसभा सचिवालय, पटना में मुंगेर के युवा समाजसेवी हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया। मंत्री ने उनके सामाजिक एवं खेल क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिमोहन सिंह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक तथा आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर हैं। वे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं इन्फ्लुएंसर के रूप में भी सक्रिय हैं और बिहार पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन के संस्थापक हैं।

मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि दिव्यांगजन, वृद्धजन, खेल, शिक्षा, कला-साहित्य, भारतीय संस्कृति, कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इनकी संस्था से जुड़कर युवा स्वयंसेवक देश में उन्नत समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

हरिमोहन सिंह ने कहा, “आज के युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं।” उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों से वे महिला एवं दिव्यांग खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

वे वर्तमान में बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन के महासचिव, मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष, मुंगेर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। कई संस्थाओं से जुड़कर वे समाज के उत्थान और विकास के लिए निस्वार्थ सेवा दे रहे हैं।

पूर्व में भी हरिमोहन सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री सहित विभिन्न राज्यों में आठ राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। युवाओं में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था।

वर्तमान में वे जंप रोप एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव, फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (बिहार, मुंगेर चैप्टर) के सचिव तथा स्पेशल ओलंपिक भारत और सेरेब्रल पल्सी के राष्ट्रीय स्तर के ऑफिशियल व टेक्निकल के रूप में भी कार्यरत हैं। वे दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

सम्मानित किए जाने पर मुंगेर जिले के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, बुद्धिजीवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports