Views: 75
0 0
जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कीताझोर, कुड़ापाड़ा और बापू पुस्तकालय, कालिकापुर, टीन बंग्ला एवं वल्लभपुर मतदान केंद्रों का आज औचक निरीक्षण किया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कीताझोर, कुड़ापाड़ा और बापू पुस्तकालय, कालिकापुर, टीन बंग्ला एवं वल्लभपुर मतदान केंद्रों का आज औचक निरीक्षण किया

पाकुड़ । सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद के विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाएँ और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कीताझोर, कुड़ापाड़ा और बापू पुस्तकालय, कालिकापुर, टीन बंग्ला एवं वल्लभपुर मतदान केंद्रों का आज औचक निरीक्षण किया
Read Time:2 Minute, 24 Second
जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कीताझोर, कुड़ापाड़ा और बापू पुस्तकालय, कालिकापुर, टीन बंग्ला एवं वल्लभपुर मतदान केंद्रों का आज औचक निरीक्षण किया

पाकुड़ । सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत चल रही मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद के विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाएँ और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं के फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र और मतदाता पर्ची का अवलोकन किया। उन्होंने फर्स्ट-टाइम वोटर, युवा, महिला और वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनके मतदान अनुभव और सुझाव सुने। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण और सुचारु मतदान व्यवस्था की सराहना की। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मतदान कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षाबलों को निर्विघ्न, स्वतंत्र और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था और मतदाताओं में उत्साहपूर्ण वातावरण देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे, जिससे मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से सम्पूर्ण उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की अपील की।

Loading

जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कीताझोर, कुड़ापाड़ा और बापू पुस्तकालय, कालिकापुर, टीन बंग्ला एवं वल्लभपुर मतदान केंद्रों का आज औचक निरीक्षण किया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports