Views: 76
0 0
बिना माइनिंग चालान छरी लदा हाइवा जब्त, हिरणपुर थाना को सौंपा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बिना माइनिंग चालान छरी लदा हाइवा जब्त, हिरणपुर थाना को सौंपा

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी-मंझलाडीह मुख्य मार्ग पर शनिवार संध्या खनन विभाग द्वारा औचक छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान छरी (गिट्टी) लदा हाइवा वाहन (JH16J-4390) को जांच के लिए रोका गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान वाहन में किसी प्रकार का माइनिंग चालान या वैध दस्तावेज…

बिना माइनिंग चालान छरी लदा हाइवा जब्त, हिरणपुर थाना को सौंपा
Read Time:1 Minute, 27 Second
बिना माइनिंग चालान छरी लदा हाइवा जब्त, हिरणपुर थाना को सौंपा

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी-मंझलाडीह मुख्य मार्ग पर शनिवार संध्या खनन विभाग द्वारा औचक छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान छरी (गिट्टी) लदा हाइवा वाहन (JH16J-4390) को जांच के लिए रोका गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जांच के दौरान वाहन में किसी प्रकार का माइनिंग चालान या वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इसके बाद खनन निरीक्षक ने वाहन को जब्त कर हिरणपुर थाना को सुपुर्द कर दिया।

मामले में वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु प्रतिवेदन सौंपा गया। प्रतिवेदन के आधार पर हिरणपुर थाना कांड संख्या 11/26 दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी पु.अ.नि. गौतम कुमार दास को सौंपी गई है।

इस कार्रवाई को अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यह कार्रवाई पाकुड़ जिले में लगातार चल रहे अवैध खनन के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports