Views: 63
0 0
पाकुड़ के मध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पाकुड़ के मध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, रोबिना बीबी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

पाकुड़ सदर प्रखंड : बुधवार को मध्य विद्यालय नवादा में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर चुनाव आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए रोबिना बीबी को निर्विरोध चुना गया। उनके प्रस्तावक के रूप…

पाकुड़ के मध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, रोबिना बीबी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं
Read Time:2 Minute, 48 Second
पाकुड़ के मध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, रोबिना बीबी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

पाकुड़ सदर प्रखंड : बुधवार को मध्य विद्यालय नवादा में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर चुनाव आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए रोबिना बीबी को निर्विरोध चुना गया। उनके प्रस्तावक के रूप में आसमाउल शेख ने भूमिका निभाई। चुनाव प्रक्रिया में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राहुल शेख, मोख़लेसुर रहमान, मो. महफ़िजुर रहमान, मेसबहुल, इर्शाद अली और मुताबेर शेख का अहम योगदान रहा।

पुनर्गठन के बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका तथा सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही समिति में शामिल सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी का इजहार किया।

प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष आसमाउल शेख ने बताया कि वे लगातार तीन बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके हैं और नियम के अनुसार इस बार चुनाव नहीं लड़ सकते थे। उन्होंने रोबिना बीबी को समर्थन देकर उन्हें अध्यक्ष पद के लिए विजयी बनाने में सहयोग किया।

पाकुड़ के मध्य विद्यालय नवादा में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, रोबिना बीबी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

उन्होंने कहा कि पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। साथ ही नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से छात्रों के हित में ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि समिति एमडीएम योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। विद्यालय का नियमित संचालन, छात्रों की उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

नवगठित समिति से ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports