जहां कभी लगती थी नक्सलियों की जन अदालत, वहीं अब पुलिस चौपाल में सुन रही लोगों की समस्याएं

जहां कभी लगती थी नक्सलियों की जन अदालत, वहीं अब पुलिस चौपाल में सुन रही लोगों की समस्याएं
Views: 30
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

जहां कभी लगती थी नक्सलियों की जन अदालत, वहीं अब पुलिस चौपाल में सुन रही लोगों की समस्याएं

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड का चेतर गांव कभी नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता था। यहां अक्सर नक्सलियों की गोलियों की आवाज गूंजती थी और जन अदालत लगाकर ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बनाया जाता था। लेकिन समय के साथ हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब उसी स्थान पर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।

लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की पहल और लगातार चलाए गए अभियान के कारण जिले में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास भी बढ़ा है। इसी कड़ी में एसपी के निर्देश पर चेतर गांव में पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, चंदवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोरंजन सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि पहले जहां भय का माहौल था, वहीं अब पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा और भरोसे का एहसास हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति और विकास का माहौल बनाए रखने के लिए इस तरह की चौपाल आगे भी लगातार आयोजित की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment