9 अगस्त को लातेहार में होगा जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

9 अगस्त को लातेहार में होगा जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Views: 24
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

9 अगस्त को लातेहार में होगा जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

लातेहार: आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि टाउन हॉल, लातेहार में आयोजित होने वाला यह महोत्सव जिले की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण और दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। महोत्सव में पारंपरिक छऊ नृत्य, ट्राइबल फैशन शो और नागपुरी गीत-संगीत की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा आमंत्रित अतिथियों के स्वागत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम का सफल और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक सरोजनी तिर्की, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment