Views: 36
0 0
नावा बाजार:ईटको क्रिकेट क्लब ने 2 रन से जीतकर जमाया कप पर कब्जा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नावा बाजार:ईटको क्रिकेट क्लब ने 2 रन से जीतकर जमाया कप पर कब्जा

नावा बाजार/(पलामू):- नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा मैदान में आयोजित सात दिवसीय शहंशाह एकता नॉक आउट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में ईटको क्रिकेट टीम ने पांडू क्रिकेट टीम को 2 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट का आयोजन युवा…

नावा बाजार:ईटको क्रिकेट क्लब ने 2 रन से जीतकर जमाया कप पर कब्जा
Read Time:3 Minute, 6 Second
नावा बाजार:ईटको क्रिकेट क्लब ने 2 रन से जीतकर जमाया कप पर कब्जा

नावा बाजार/(पलामू):- नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा मैदान में आयोजित सात दिवसीय शहंशाह एकता नॉक आउट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में ईटको क्रिकेट टीम ने पांडू क्रिकेट टीम को 2 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

टूर्नामेंट का आयोजन युवा समाजसेवी सफीर आलम की अध्यक्षता में किया गया, जबकि संचालन हाफीजी ने किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, समाजसेवी सफीर आलम एवं मुखिया पूरन यादव ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को नगद राशि, ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत बुके और माला पहनाकर किया गया।फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांडू टीम ने 20 ओवर में ऑल आउट होकर 125 रन बनाए। जवाब में ईटको टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर 2 रनों से जीत दर्ज की।विजेता ईटको टीम को 25,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए, जबकि उपविजेता पांडू टीम को 17,500 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। करण कुमार को मैन ऑफ द सीरीज एवं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा स्कोरर, अंपायर, कमेंट्री टीम एवं अन्य खिलाड़ियों को भी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा कि सात दिवसीय टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचना ही बड़ी उपलब्धि है। पांडू टीम ने शानदार संघर्ष किया और उन्हें हार से निराश नहीं होना चाहिए। वहीं ईटको टीम की जीत सराहनीय है।

आयोजनकर्ता सफीर आलम ने कहा कि खेल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, मनोरंजन और मनोबल को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर टूर्नामेंट अध्यक्ष सफीर आलम, सचिव बबलू प्रसाद, मुखिया पूरन यादव,कोषाध्यक्ष इबरार शाह, राजू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports