Views: 50
0 0
पाकुड़ में मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पाकुड़ में मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश: बैठक…

पाकुड़ में मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश
Read Time:4 Minute, 10 Second
पाकुड़ में मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

पाकुड़ : पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:

  1. माह जनवरी में प्रतिवेदित 60 कांडों के विरुद्ध कुल 71 कांडों का निष्पादन किया गया। शेष लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा कर त्वरित निष्पादन हेतु सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
  2. चोरी, गृहभेदन एवं छिनतई जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना गश्ती एवं टाइगर मोबाइल को रात्रि सघन जांच अभियान मुस्तैदी से चलाने का निर्देश दिया गया।
  3. अवैध कोयला, पत्थर एवं बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स के साथ समन्वय कर नियमित छापेमारी अभियान चलाने को कहा गया।
  4. बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन समय और स्थान बदल-बदल कर वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस आदि की जांच तथा ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने को कहा गया।
  5. विगत पांच वर्षों में संपत्तिमूलक कांडों में सिद्धदोष अपराधियों का नाम दागी पंजी में तथा पॉक्सो एवं अन्य गंभीर मामलों के अपराधियों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज कर सतत निगरानी रखने का आदेश दिया गया।
  6. लंबित पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन एवं परिवाद मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
  7. आगामी होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित कर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सतत निगरानी रखने को कहा गया।
  8. नगर निगम निर्वाचन 2026 को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई तथा नियमित एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने हेतु नगर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
  9. वर्ष 2025 में सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने एवं विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
  10. बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) की उपयोगिता एवं क्रियान्वयन तथा ट्रिपल तलाक अधिनियम की धाराओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इसके उपरांत परीक्षा भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।
पाकुड़ में मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed