जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी 2025-26 का हुआ शुभारंभ

जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी 2025-26 का हुआ शुभारंभ
Views: 99
0 0
Read Time:4 Minute, 56 Second
जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी 2025-26 का हुआ शुभारंभ

लातेहार। 17 फरवरी 2026 को अनुमण्डलीय कृषि प्रक्षेत्र, कीनामाड़, लातेहार परिसर में जिला स्तरीय दो दिवसीय (17 एवं 18 फरवरी 2026) कृषि मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी तथा जिला स्तरीय पशु मेला का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी (प्रक्षेत्र), लातेहार विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, सरयू वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, बालुमाथ, सह निदेशक, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, चियाकी, पलामू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने किसानों से आधुनिक तकनीक अपनाने, फसल विविधीकरण पर जोर देने तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों से किसानों को नई तकनीकी जानकारी, बाजार की उपलब्धता एवं बेहतर उत्पादन के लिए मार्गदर्शन मिलता है।

मेले में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत खेती, कीट प्रबंधन, जैविक खेती एवं बागवानी पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में बताया।

मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं संबंधित विभागों द्वारा कुल 25 स्टॉल लगाए गए। विभिन्न प्रखंडों के प्रगतिशील किसानों द्वारा गेहूं, चना, मसूर, तीसी, पपीता, अमरूद, केला, नींबू, शकरकंद, टमाटर, आलू, कटहल, कोहड़ा, ओल, गोभी, बैंगन सहित विभिन्न फूलों एवं सब्जियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान एवं आमजन पहुंचे।

जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी 2025-26 का हुआ शुभारंभ

उद्यान विकास योजना के तहत संरक्षित फूलों की खेती हेतु 3 लाभुकों को तथा कीट रहित सब्जी उत्पादन हेतु 3 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया। जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा एक दिवसीय दुधारू पशु मेला आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत 15 लाभुकों को गाय का वितरण किया गया। इनमें नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड महुआडांड़ के लाभुक भी शामिल थे, जिन्हें बेहतर दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा आयोजित शिविर में ग्राम जालिमखुर्द के 6 लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत बत्तख चूजा का वितरण किया गया।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। दो दिवसीय इस कृषि मेले में विभिन्न प्रखंडों से आए किसान भाग लेकर तकनीकी जानकारी प्राप्त करेंगे एवं अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा मेले के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, लातेहार कंचन कुमार सुमन, सभी प्रखंडों के सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी/जनसेवक, कृषक मित्र एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment