Views: 66
0 0
20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें: उपायुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें: उपायुक्त

पाकुड़, सोमवार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 20 फरवरी तक हर हाल में मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा…

20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें: उपायुक्त
Read Time:3 Minute, 21 Second
20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें: उपायुक्त

पाकुड़, सोमवार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 20 फरवरी तक हर हाल में मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची मतदान प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है, इसलिए इसे प्रत्येक मतदाता तक समय पर पहुंचाना बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण करें तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान दल निर्धारित समय पर सभी बूथों पर पहुंचेंगे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। माइक्रो ऑब्जर्वर एवं रिसीविंग पदाधिकारी भी लगातार भ्रमण करते रहेंगे।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीएलओ, उनके परिजन अथवा चुनाव ड्यूटी से जुड़े कोई भी कर्मी किसी भी अभ्यर्थी के जुलूस, प्रचार या चुनाव अभियान में शामिल नहीं होंगे। सभी कर्मियों को पूर्ण निष्पक्षता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बूथ से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।

20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें: उपायुक्त

सभी मतदान केंद्रों पर चौकीदार, एनसीसी एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही नगर परिषद के प्रशासक को सभी बूथों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, मतदाता पर्ची वितरण की प्रगति तथा मतदान दिवस की तैयारियों—जैसे मतदान कर्मियों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था, वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए परिवहन सुविधा—की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) तथा सभी निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports