Views: 67
0 0
हिरणपुर के दो विद्यालयों के 10 छात्र-छात्राएं बने ‘योग मित्र’

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हिरणपुर के दो विद्यालयों के 10 छात्र-छात्राएं बने ‘योग मित्र’

पाकुड़, सोमवार। स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य, योग एवं आयुष पद्धति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष विभाग झारखंड द्वारा संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड के अपग्रेडेड हाई स्कूल तोड़ाई एवं अपग्रेडेड हाई स्कूल +2 विद्यालय मोहनपुर में “योग मित्र” चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

हिरणपुर के दो विद्यालयों के 10 छात्र-छात्राएं बने ‘योग मित्र’
Read Time:2 Minute, 16 Second
हिरणपुर के दो विद्यालयों के 10 छात्र-छात्राएं बने ‘योग मित्र’

पाकुड़, सोमवार। स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य, योग एवं आयुष पद्धति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष विभाग झारखंड द्वारा संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड के अपग्रेडेड हाई स्कूल तोड़ाई एवं अपग्रेडेड हाई स्कूल +2 विद्यालय मोहनपुर में “योग मित्र” चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों के कुल 10 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को “योग मित्र” के रूप में चयनित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को विभाग की ओर से टी-शर्ट, कैप, बैच, पहचान पत्र एवं योगा बुक प्रदान की गई, ताकि वे अपने विद्यालय एवं समुदाय में योग जागरूकता का प्रसार कर सकें।

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले के 97 विद्यालयों के 485 छात्र-छात्राओं को “योग मित्र” के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है। यह पहल जिले में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में नियमित रूप से योग सत्र एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति रुचि और जागरूकता निरंतर बढ़ रही है।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक संजय शुक्ला, महादेव घोष सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports