घाघरा प्रखंड में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने योजनाओं का किया अवलोकन

घाघरा प्रखंड में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने योजनाओं का किया अवलोकन
Views: 69
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second
घाघरा प्रखंड में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने योजनाओं का किया अवलोकन

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों की टीम पहुंची, जहां प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं का अवलोकन किया गया। टीम के आगमन पर अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं अंचलाधिकारी खाखा सुशील कुमार ने टीम को सेहल पंचायत का दौरा कराया। पंचायत सचिवालय में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

योजनाओं का निरीक्षण

दौरे के क्रम में प्रशिक्षु अधिकारियों ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत निर्मित कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बने आवास तथा आम बागवानी सहित अन्य विकास योजनाओं का जायजा लिया। टीम ने योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभुकों को मिल रहे लाभ एवं कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने सेहल पंचायत में संचालित तेल मिल का निरीक्षण किया तथा पंचायत भवन के रखरखाव एवं वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय लाभुकों एवं ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव और उनसे हो रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों से योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की।

घाघरा प्रखंड में 40 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने योजनाओं का किया अवलोकन

समीक्षा बैठक आयोजित

निरीक्षण कार्यक्रम के बाद टीम पुनः घाघरा प्रखंड मुख्यालय लौटी। इस अवसर पर अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की सराहना की तथा भविष्य में विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इसके उपरांत डीडीसी दिलेश्वर महतो ने घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों के साथ बैठक कर प्रशासनिक अनुभव साझा किए एवं योजनाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment