घाघरा छठ मोहल्ला बजरंगबली मंदिर की 19वीं वर्षगांठ श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

घाघरा छठ मोहल्ला बजरंगबली मंदिर की 19वीं वर्षगांठ श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई
Views: 97
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second
घाघरा छठ मोहल्ला बजरंगबली मंदिर की 19वीं वर्षगांठ श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

प्रेम कुमार साहू ,

घाघरा:- घाघरा प्रखंड के छठ मोहल्ला स्थित बजरंगबली मंदिर की 19वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर मंदिर समिति एवं मोहल्लेवासियों के सहयोग से विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य प्रमोद पाठक के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा के साथ की गई। श्रद्धालुओं द्वारा कलश को विधिवत मंदिर परिसर लाया गया, जहां कलश स्थापना के पश्चात पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। आचार्य प्रमोद पाठक ने विधि-विधान से पूजा कराते हुए भक्तों को धार्मिक अनुष्ठानों के महत्व की जानकारी दी।

घाघरा छठ मोहल्ला बजरंगबली मंदिर की 19वीं वर्षगांठ श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मंदिर की उन्नति के साथ-साथ क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर अजय गुप्ता, अमित ठाकुर, नीरज जायसवाल, आशीष सोनी, रूपेश साहू, सलवंती देवी, राजू सिंह तोमर, राजेश ठाकुर, अमन ठाकुर, सत्यम गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Loading

घाघरा छठ मोहल्ला बजरंगबली मंदिर की 19वीं वर्षगांठ श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment