Skip to content

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल लातेहार से ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ

Views: 49
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल लातेहार से ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ

लातेहार।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल, लातेहार परिसर में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। समय पर पहचान और उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान तथा 9 मार्च से 23 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2025–26 (द्वितीय चक्र) चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही कुष्ठ रोग को समाज से समाप्त किया जा सकता है।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल लातेहार से ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ

उपायुक्त ने जिलेवासियों से कुष्ठ रोगियों के प्रति अपनी सोच बदलने की अपील करते हुए कहा कि संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे आने से ही जिला पूर्ण रूप से कुष्ठ मुक्त बन सकेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो ने कहा कि जागरूकता ही कुष्ठ उन्मूलन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि शरीर पर दाग-धब्बे होना और उस स्थान पर सुन्नता आना कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत चिकित्सक से जांच कराने की अपील की। वहीं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने भी अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद, डॉ. शिव कुमार (सेक्रेटरी, DFIT), डॉ. शोभना टोप्पो (ACMO), डॉ. गौतम कुमार (DFIT स्टेट कोऑर्डिनेटर) सहित सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल लातेहार से ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,