Views: 72
0 0
रांची में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का दो दिवसीय कार्यक्रम,फर्जी पत्रकारिता पर होगा मंथन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रांची में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का दो दिवसीय कार्यक्रम,फर्जी पत्रकारिता पर होगा मंथन

रांची: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के तत्वावधान में स्थानीय रांची प्रेस क्लब परिसर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में देशभर से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों, पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों तथा यूनियन को और…

रांची में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का दो दिवसीय कार्यक्रम,फर्जी पत्रकारिता पर होगा मंथन
Read Time:2 Minute, 29 Second
रांची में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का दो दिवसीय कार्यक्रम,फर्जी पत्रकारिता पर होगा मंथन

रांची: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के तत्वावधान में स्थानीय रांची प्रेस क्लब परिसर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रमुख राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में देशभर से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों, पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों तथा यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने के विषय पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम और बिहार से नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दूसरे दिन झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य रूप से फर्जी पत्रकारिता के कारण पत्रकारिता जगत को हो रहे नुकसान पर गंभीर चर्चा की जाएगी। इस समस्या से अक्सर दो-चार होने वाले राज्य के प्रमुख राजनेताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में यूनियन के पुनर्गठन, संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा होगी। विभिन्न जिलों से आए सदस्य अपने-अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करेंगे। इस सम्मेलन में पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम सहित रांची जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports