Views: 71
0 0
26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

थीम: सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन, सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा पाकुड़।26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, पाकुड़ के तत्वावधान में साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर…

26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
Read Time:4 Minute, 15 Second
26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
  • अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

थीम: सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन, सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा

पाकुड़।26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, पाकुड़ के तत्वावधान में साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

साइकिलिंग प्रतियोगिता का मार्ग वीआईपी रोड से सोनाजोड़ी एवं पुनः सोनाजोड़ी से वीआईपी रोड निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता में जिले के नागरिकों, युवाओं एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों एवं आमजन को सड़क नियमों का पालन करने, दुर्घटनाओं को कम करने में प्रशासन का सहयोग करने, सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दूसरों तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर हेलमेट का उपयोग, वाहन बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, नंबर प्लेट, गुड समेरिटन कानून, राहगीर योजना, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग एवं ओवरलोडिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

साइकिलिंग प्रतियोगिता 2026: विजेता सूची

बालिका वर्ग:

  • प्रथम: सुहागिन हांसदा (पाकुड़) – 12:20 मिनट
  • द्वितीय: लक्ष्मी भगत (पाकुड़) – 13:47 मिनट
  • तृतीय: कल्याणी सरकार (पाकुड़) – 14:14 मिनट

बालक वर्ग:

  • प्रथम: बाबनता हांसदा (कोलाजोड़ा, पाकुड़) – 9:11 मिनट
  • द्वितीय: समीर अंसारी (पाकुड़) – 9:26 मिनट
  • तृतीय: मोतीलाल सोरेन (डांगापाड़ा, पाकुड़) – 9:35 मिनट

पुरस्कार वितरण

विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार प्रदान किए गए—

  • प्रथम पुरस्कार: शील्ड, ट्रैकसूट, प्रशस्ति पत्र, ₹11,000 नगद एवं मोमेंटम कप
  • द्वितीय पुरस्कार: शील्ड, ट्रैकसूट, प्रशस्ति पत्र, ₹7,000 नगद एवं मोमेंटम कप
  • तृतीय पुरस्कार: शील्ड, ट्रैकसूट, प्रशस्ति पत्र, ₹5,000 नगद एवं मोमेंटम कप
  • सांत्वना पुरस्कार: प्रशस्ति पत्र, ₹1,100 नगद एवं मोमेंटम कप

गणमान्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ डी.एन. आजाद, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार, मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला एथलेटिक्स संघ एवं साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंहा, जिला साइकिलिंग संघ सह ओलंपिक संघ के सचिव रणवीर सिंह, प्रवीण कुमार, पंकज अग्रवाल, रानू सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports