पाकुड़ जिले के लिए गौरव का क्षण

पाकुड़ जिले के लिए गौरव का क्षण
Views: 54
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second
पाकुड़ जिले के लिए गौरव का क्षण

महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार होंगे सम्मानित

बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड–2025

पाकुड़ जिले के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड–2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार, पारदर्शिता एवं समर्पित प्रशासनिक प्रयासों के लिए दिया जाता है। पाकुड़ जिले को यह उपलब्धि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए किए गए सतत प्रयासों के कारण प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे पाकुड़ जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ, एईआरओ सहित जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मेहनत, निष्ठा और टीमवर्क को जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार जिले को लोकतंत्र की मजबूती, उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाला है तथा भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment