Views: 88
0 0
बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना, स्कूटी सवार तीन लोग घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना, स्कूटी सवार तीन लोग घायल

हेवी ड्यूटी वाहन की टक्कर से हादसा, चालक फरार रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) घाघरा (गुमला)।घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पनसों ग्राम निवासी चंदरदीप उरांव, सीमा देवी एवं सुभाष उरांव के…

बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना, स्कूटी सवार तीन लोग घायल
Read Time:1 Minute, 42 Second
बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना, स्कूटी सवार तीन लोग घायल

हेवी ड्यूटी वाहन की टक्कर से हादसा, चालक फरार

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा (गुमला)।
घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पनसों ग्राम निवासी चंदरदीप उरांव, सीमा देवी एवं सुभाष उरांव के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाघरा की ओर से एक हेवी ड्यूटी वाहन तेज गति से आ रहा था, जबकि विपरीत दिशा से स्कूटी पर सवार होकर तीनों लोग घाघरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बड़काडीह पेट्रोल पंप के समीप दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद हेवी ड्यूटी वाहन का चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना घाघरा थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports