गढ़वा में एसडीएम संजय कुमार का ‘कॉफी विद एसडीएम’, चाय दुकानदारों से होगा संवाद

गढ़वा में एसडीएम संजय कुमार का ‘कॉफी विद एसडीएम’, चाय दुकानदारों से होगा संवाद
Views: 79
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second
गढ़वा में एसडीएम संजय कुमार का ‘कॉफी विद एसडीएम’, चाय दुकानदारों से होगा संवाद
  • चाय गुमटी और ठेला संचालकों को योजनाओं व सुरक्षा पर मिलेगी जानकारी

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ की श्रृंखला के तहत इस सप्ताह क्षेत्र के चाय दुकानदारों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कार्यक्रम में चाय की गुमटी, ठेला एवं छोटी दुकानों का संचालन करने वाले चाय विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि उनकी समस्याओं, अनुभवों और सुझावों को सीधे प्रशासन तक पहुँचाया जा सके।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि चाय की गुमटी, ठेला और छोटी दुकानें समाज में केवल आजीविका का साधन नहीं हैं, बल्कि सामाजिक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर स्थित इन दुकानों पर प्रतिदिन विभिन्न वर्गों के लोग एकत्रित होते हैं, जिससे स्थानीय परिस्थितियों, सामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है।

उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम के दौरान चाय दुकानदारों से विधि-व्यवस्था, यातायात, असामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े सुझाव एवं अनुभव साझा करने को कहा जाएगा। इसके साथ ही दुकानदारों की व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा, ताकि उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसमें पहचान पत्र, वेंडिंग ज़ोन, ऋण सुविधा, सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा, ताकि चाय विक्रेता इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को सुदृढ़ कर सकें।

उक्त संवाद कार्यक्रम आगामी बुधवार, 21 जनवरी को सुबह 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम संजय कुमार ने क्षेत्र के सभी चाय दुकानदारों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Loading

गढ़वा में एसडीएम संजय कुमार का ‘कॉफी विद एसडीएम’, चाय दुकानदारों से होगा संवाद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment