Views: 59
0 0
आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त

जनता दरबार में सुनी गई शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश पाकुड़।आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने…

आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त
Read Time:2 Minute, 19 Second
आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त

जनता दरबार में सुनी गई शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

पाकुड़।आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी आवेदकों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की विधिवत जांच कराते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनता दरबार के दौरान भूमि संबंधी मामलों, आवास से जुड़े आवेदन, चापानल एवं पेयजल समस्याएं, बिजली बिल से संबंधित शिकायतें सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक आवेदन की भौतिक जांच कर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करते हुए अपनी प्रतिपुष्टि (आख्या) उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रगति की निगरानी की जा सके और लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports