कोटालपोखर/श्रीकुंड शुक्रवार को अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों एवं मजदूरों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ साहिबगंज जिला अंतर्गत श्रीकुंड बाजार में रैली एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बीज विधेयक–2025, बिजली संशोधन विधेयक–2025, विकसित भारत जी राम जी अधिनियम–2025 एवं चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को किसान-मजदूर विरोधी बताया। साथ ही किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी तथा भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम (एलएआरआर)–2013 को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई।
इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य सदस्य असगर आलम, भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के राज्य सदस्य सारीफुल इस्लाम, लोकल कमिटी सचिव कैफुल इस्लाम सहित कफिल अहमद, मिलन शेख, नीमचंद तुरी, अकबर अली, मंटू प्रामाणिक, आलम शेख, स्वप्न सहा समेत दर्जनों किसान-मजदूर साथी उपस्थित रहे।