Views: 65
0 0
कोटालपोखर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कोटालपोखर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति पर्व

कोटालपोखर।कोटालपोखर क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मयूरकोला, पथरिया, अंगुलियां, फतेहपुर सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से पश्चिम बंगाल स्थित फरक्का घाट पहुंचे और पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान…

Read Time:1 Minute, 51 Second

कोटालपोखर।
कोटालपोखर क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मयूरकोला, पथरिया, अंगुलियां, फतेहपुर सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से पश्चिम बंगाल स्थित फरक्का घाट पहुंचे और पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई।

गंगा स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद तिलकुट, चूड़ा-लड्डू का दान किया गया तथा दही-चूड़ा का सेवन कर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया गया। मकर संक्रांति को लेकर अहले सुबह से ही फरक्का-कोटालपोखर मुख्य पथ पर टेंपू, टोटो, मोटरसाइकिल, कार, बोलेरो समेत अन्य वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

वहीं लखना टोला, डाटा पांडा, बिजयपुर गांव एवं सफाहोड के श्रद्धालुओं ने अपने कुल गुरु के नेतृत्व में फरक्का घाट पर गंगा स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने घंटों सामूहिक रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूरे क्षेत्र में मकर संक्रांति को लेकर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने परंपरा एवं आस्था के साथ पर्व का आनंद लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports