Views: 56
0 0
उपायुक्त ने पाकुड़िया प्रखंड में आवास, मनरेगा एवं पंचायत सुदृढ़ीकरण योजनाओं की समीक्षा की

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त ने पाकुड़िया प्रखंड में आवास, मनरेगा एवं पंचायत सुदृढ़ीकरण योजनाओं की समीक्षा की

पाकुड़।पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आवास, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत सुदृढ़ीकरण योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अबुआ आवास योजना, लंबित आवासों की स्थिति तथा पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई।…

उपायुक्त ने पाकुड़िया प्रखंड में आवास, मनरेगा एवं पंचायत सुदृढ़ीकरण योजनाओं की समीक्षा की
Read Time:2 Minute, 17 Second
उपायुक्त ने पाकुड़िया प्रखंड में आवास, मनरेगा एवं पंचायत सुदृढ़ीकरण योजनाओं की समीक्षा की

पाकुड़।पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आवास, मनरेगा, 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत सुदृढ़ीकरण योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अबुआ आवास योजना, लंबित आवासों की स्थिति तथा पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लंबित आवासों को हर हाल में 25 जनवरी तक पूर्ण किया जाए। इसके लिए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, शेष पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से आंगनबाड़ी केंद्रों में पेवर ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों, प्रगति की स्थिति एवं आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्रीय विकास को गति देने, योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने तथा आम जनता तक सरकारी सुविधाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

इस बैठक में बीडीओ, बीपीओ, बीपाआरओ, प्रखंड समन्वयक, पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports