नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी,मकर संक्रांति पर जिला कार्यालय में हुई रणनीतिक बैठक

नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी,मकर संक्रांति पर जिला कार्यालय में हुई रणनीतिक बैठक
Views: 38
0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second
नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी,मकर संक्रांति पर जिला कार्यालय में हुई रणनीतिक बैठक

लातेहार।लातेहार नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बुधवार को लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें प्रत्याशी चयन, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान चलाने तथा चुनाव जीतने की ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर गहन मंथन हुआ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस का मजबूत जनाधार है और पार्टी पूरी एकजुटता एवं मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों के लिए काम करती रही है और जनता के इसी विश्वास के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता वृंद बिहारी यादव, कांग्रेस नेता गुंजर उरांव, महिला जिला अध्यक्ष अनिता देवी, युवा जिला अध्यक्ष अमित कुमार, समाजसेवी हेमामुल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, फुलचंद यादव, नगर अध्यक्ष विजय प्रसाद, साजिद अंसारी, असमाद अंसारी, ज्योति प्रकाश दुबे, प्रमीला देवी, इमरान अंसारी, वाजिद सोनू, सकलदीप उरांव, सुनील प्रसाद, समसुल, गुडू दुबे, दानीस सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा नगर पंचायत चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के समापन के बाद मकर संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक रूप से तिलकुट, दही-चूड़ा एवं अन्य व्यंजनों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment