बंशीधर नगर में डीआईजी किशोर कौशल ने पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक

बंशीधर नगर में डीआईजी किशोर कौशल ने पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक
Views: 57
0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second
बंशीधर नगर में डीआईजी किशोर कौशल ने पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक

विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा : पुलिस उप महानिरीक्षक डीआईजी पलामू क्षेत्र किशोर कौशल शनिवार को बंशीधर नगर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं पुलिसिया व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इसके पश्चात उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न थानों के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में डीआईजी किशोर कौशल ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी पूरी सक्रियता एवं तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आपराधिक घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषी अपराधियों के विरुद्ध त्वरित और कड़े कानूनी कदम उठाए जाएं।

बंशीधर नगर में डीआईजी किशोर कौशल ने पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक

डीआईजी ने आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को सजग, संवेदनशील और जवाबदेह बनकर कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों की पहचान करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त डीआईजी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने, समय सीमा के भीतर केस निष्पादन तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में गंभीर प्रयास करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर गुलाब सिंह सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Loading

बंशीधर नगर में डीआईजी किशोर कौशल ने पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment