मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का उपवास धरना, भाजपा पर गरीब-विरोधी मानसिकता का आरोप

Views: 7
0 0
Read Time:3 Minute, 41 Second

लातेहार।लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को विवेकानंद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में एकदिवसीय उपवास धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और मजदूर वर्ग के अधिकारों को छीनना चाहती है। महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से हटाकर उनकी ऐतिहासिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रखंड और पंचायत स्तर तक फैलाया जाएगा।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि मनरेगा को धीरे-धीरे समाप्त करना है। इसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क से लेकर सदन तक इस फैसले का विरोध किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज भी पूरी दुनिया में गांधी जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। भाजपा सरकार जिस मानसिकता से गांधी जी के नाम को मिटाने की कोशिश कर रही है, वह उसकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता देवी ने भाजपा सरकार को गरीब, मजदूर और महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है, जबकि आम जनता की योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है।

सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव ने कहा कि जब तक मनरेगा का बदला हुआ नाम वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम ने कहा कि जिला स्तर पर उपवास कार्यक्रम के बाद अब प्रत्येक प्रखंड और पंचायत में आंदोलन चलाया जाएगा। मनरेगा मजदूरों का कांग्रेस को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

धरना में जिला उपाध्यक्ष मोती उर रहमान, विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती, गूंजर उरांव, प्रिंस गुप्ता, दरोगी यादव, आमिर हयात, मोती उरांव, अख्तर अंसारी, सुनील प्रसाद, साजिद अंसारी, फूलचंद यादव, रंजीत साहू, इमरान अंसारी, सकलदीप उरांव, चंदन गुप्ता, हसमद अंसारी, मनोज पासवान, मंजू देवी, सोनू, दानिश, पंकज उरांव, रंजीत गंझू, अरुण यादव, बिनेश्वर, दीपक सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Loading

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का उपवास धरना, भाजपा पर गरीब-विरोधी मानसिकता का आरोप

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

लातेहार में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती,पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम हुए शामिल

बालाखटंगा परसाटोली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post