संवाददाता दिनेश कुमार यादव
सतबरवा/पलामू:- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुरमा खेल मैदान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्म दिवस मनाया, कार्यक्रम का अध्यक्षता समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने किया।
वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधानसभा के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के तमाम सदस्य, अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, सहित सभी गणमान्य व्यक्ति शामिल थे,जहां पर सभी ने संयुक्त रूप से बाबूलाल मरांडी का जन्म दिवस के शुभ अवसर पर केक काट कर उत्साह पूर्वक मनाया।
वहीं पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह ने बाबूलाल मरांडी का लंबी उम्र के लिए भगवान से कामना किया, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सिन्हा ने बताया कि बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी समुदाय और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।उनका जन्म झारखंड के गिरिडीह जिले के कोडिया बैंक गांव में हुआ था।
झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं जहां पर सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार, सांसद प्रतिनिधि सोनू सिकंदर, सांसद प्रतिनिधि चंचल यादव, विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा,अजय उरांव, प्रीति गुप्ता, पप्पू सिंह, मुकेश कुमार, अरविंद सिंह, संदीप यादव, सतीश सिंह, प्रवेश यादव, गुड्डू शुक्ला, गुड्डू सिंह, सुनील विश्वकर्मा के साथ दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर उपस्थित थे।