Views: 50
0 0
यूट्यूबर विकास कुमार पर हमले के मामले में चार अभियुक्त...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

यूट्यूबर विकास कुमार पर हमले के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस को बड़ी सफलता

गढ़वा थाना कांड में तकनीकी जांच से आरोपियों की हुई पहचान गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा : दिनांक 04.01.2026 को गढ़वा थाना क्षेत्र में पतल बनाने वाली मशीन के विज्ञापन एवं प्रमोशन के बहाने यूट्यूबर विकास कुमार और उनके सहयोगी आनंद कुमार के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई थी। वीडियो शूट…

यूट्यूबर विकास कुमार पर हमले के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस को बड़ी सफलता
Read Time:1 Minute, 40 Second
यूट्यूबर विकास कुमार पर हमले के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस को बड़ी सफलता

गढ़वा थाना कांड में तकनीकी जांच से आरोपियों की हुई पहचान

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा : दिनांक 04.01.2026 को गढ़वा थाना क्षेत्र में पतल बनाने वाली मशीन के विज्ञापन एवं प्रमोशन के बहाने यूट्यूबर विकास कुमार और उनके सहयोगी आनंद कुमार के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई थी। वीडियो शूट कर लौटने के क्रम में कुछ अज्ञात अभियुक्तों ने षड्यंत्र के तहत दोनों पर हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों राहुल कुमार, मनोज ठाकुर, विवेक दुबे एवं सतीश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध गढ़वा थाना कांड संख्या 14/2026 के तहत विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed