Views: 55
0 0
जनता दरबार में गरजे विधायक प्रकाश राम, लापरवाह अफसरों को चेताया—जनता को परेशान किया तो बख्शे नहीं जाएंगे

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जनता दरबार में गरजे विधायक प्रकाश राम, लापरवाह अफसरों को चेताया—जनता को परेशान किया तो बख्शे नहीं जाएंगे

लातेहार प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार उस समय सख्त तेवरों का गवाह बना, जब क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम ने आम जनता की समस्याओं को लेकर लापरवाह अधिकारियों पर जमकर बरसते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में भ्रष्टाचार, जमीन विवाद, मनरेगा, बिजली, पीएचईडी, बैंक ऋण…

जनता दरबार में गरजे विधायक प्रकाश राम, लापरवाह अफसरों को चेताया—जनता को परेशान किया तो बख्शे नहीं जाएंगे
Read Time:2 Minute, 53 Second
जनता दरबार में गरजे विधायक प्रकाश राम, लापरवाह अफसरों को चेताया—जनता को परेशान किया तो बख्शे नहीं जाएंगे

लातेहार प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार उस समय सख्त तेवरों का गवाह बना, जब क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम ने आम जनता की समस्याओं को लेकर लापरवाह अधिकारियों पर जमकर बरसते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में भ्रष्टाचार, जमीन विवाद, मनरेगा, बिजली, पीएचईडी, बैंक ऋण सहित कई गंभीर मामलों की परतें खुलीं।

पूर्व में दिए गए आवेदनों की समीक्षा के दौरान जब कई मामलों में समाधान नहीं होने की बात सामने आई, तो विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। अधिकारियों द्वारा टालमटोल और गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिए जाने पर विधायक प्रकाश राम ने जनता के सामने ही अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई और साफ कहा कि अब बहानेबाजी नहीं चलेगी।

विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता के आवेदन किसी फाइल में दबाने के लिए नहीं होते। यदि किसी अधिकारी ने आम जनता को परेशान किया, रिश्वत ली या जानबूझकर काम लटकाया, तो जनप्रतिनिधि होने के नाते वे उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता दरबार कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का मंच है।

जनता दरबार में कई मामलों में कर्मचारियों, जमीन, बिजली और पीएचईडी विभाग से जुड़े प्रश्नों पर संबंधित अधिकारियों की बोलती बंद नजर आई। विधायक के सख्त रुख के बाद अधिकारियों को जनता के सामने ही समाधान का समय तय करना पड़ा। विधायक ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि हर आवेदन पर तय समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी नंद कुमार राम सहित प्रखंड के लगभग सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल कुमार सिंह, विशाल कुमार साहू, गौरव दास, सुजीत कुमार, मुखिया सुनीता उरांव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Loading

जनता दरबार में गरजे विधायक प्रकाश राम, लापरवाह अफसरों को चेताया—जनता को परेशान किया तो बख्शे नहीं जाएंगे

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed