जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी के द्वारा छात्र – छात्राओं की छात्रवृत्ति रोके जाने के प्रति रोष प्रकट किया।
पार्टी के जोनल प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में नुक्कड सभा आयोजित कर हेमंत सरकार पर निशाना साधा गया।
वहीं आम आदमी पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी अश्विनी मथान ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए मांग किया कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार के साथ तकनीकी समस्याओं को सुलझा कर छात्रवृत्ति को नियमित रूप से छात्रों को दिया जाए। आप के नेताओं ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए छात्र – छात्राओं को अविलंब राहत देने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के संतोष भगत एवं अमरिक सिंह जख्मी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से के.के.देशमुख,आशीष घोष,किशन,राजेश,संजीव,रहमान अख्तर,नौशाद समेत अन्य शामिल थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,