सरांगो गांव में मुखिया ने 22 किसानों के बीच मशरूम बीज का किया वितरण

सरांगो गांव में मुखिया ने 22 किसानों के बीच मशरूम बीज का किया वितरण

Views: 38
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
सरांगो गांव में मुखिया ने 22 किसानों के बीच मशरूम बीज का किया वितरण

घाघरा प्रखंड के सरांगो गांव में पंचायत स्तर पर कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। गांव के मुखिया राजेश बड़ाइक के नेतृत्व में 22 किसानों के बीच मशरूम बीज का वितरण किया गया। यह बीज हिंडालको कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें किसानों को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुखिया राजेश बड़ाइक ने कहा कि मशरूम की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली खेती है। इससे किसानों को वैकल्पिक आय का साधन मिलेगा और वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ मशरूम उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। उन्होंने बताया कि हिंडालको कंपनी के सहयोग से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुखिया ने किसानों से अपील की कि वे मशरूम खेती की तकनीक को सही तरीके से अपनाएं और प्रशिक्षण का लाभ उठाएं, ताकि बेहतर उत्पादन हो सके। कार्यक्रम के दौरान किसानों को मशरूम उत्पादन, रखरखाव एवं बाजार में बिक्री से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी दी गईं।

मौके पर पंचायत समिति सदस्या रेणुका तिर्की के अलावा सरिता तिर्की, नवनीत कुमारी, परदेसिया देवी, सावित्री देवी, संगीता देवी, तारा देवी, जयंती देवी, मुन्नी देवी सहित कई महिला किसान उपस्थित थीं।

Loading

सरांगो गांव में मुखिया ने 22 किसानों के बीच मशरूम बीज का किया वितरण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

मलय डैम नहर टूटने से किसानों की फसल बर्बाद, शिवलिंग मिलने के बाद बंद हुआ वर्षों से अटका फाटक

मलय डैम नहर टूटने से किसानों की फसल बर्बाद, शिवलिंग मिलने के बाद बंद हुआ वर्षों से अटका फाटक

सड़क पर शर्मिंदगी की माला या सुरक्षा का गुलाब: गुमला में परिवहन विभाग ने गांधीगिरी से सिखाया सबक

सड़क पर शर्मिंदगी की माला या सुरक्षा का गुलाब: गुमला में परिवहन विभाग ने गांधीगिरी से सिखाया सबक

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post