लातेहार में यातायात नियम तोड़ने वालों को पहनाई गई फूलों की माला,सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

लातेहार में यातायात नियम तोड़ने वालों को पहनाई गई फूलों की माला,सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान
Views: 125
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second
लातेहार में यातायात नियम तोड़ने वालों को पहनाई गई फूलों की माला,सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

लातेहार।सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन लातेहार जिला प्रशासन द्वारा अनोखे अंदाज़ में जागरूकता अभियान चलाया गया। लातेहार थाना चौक एवं धरमपुर चौक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब के फूल और फूलों की माला पहनाकर नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री उमेश मंडल एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। गांधीगीरी के तर्ज पर चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों एवं बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया।

लातेहार में यातायात नियम तोड़ने वालों को पहनाई गई फूलों की माला,सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

वहीं, जो वाहन चालक हेलमेट पहनकर एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चला रहे थे, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। इस अभियान के माध्यम से करीब 250 वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में लातेहार थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता, सड़क सुरक्षा प्रबंधक तनवीर हुसैन, REA ऋषि राज, आईटी सहायक राजेश गुप्ता सहित जिला पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment