Views: 24
0 0
समय पर पूरा करें राजस्व लक्ष्य, लंबित भूमि मामलों का जल्द करें निपटारा : उपायुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

समय पर पूरा करें राजस्व लक्ष्य, लंबित भूमि मामलों का जल्द करें निपटारा : उपायुक्त

लातेहार। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न अंचलों और नगर पंचायत क्षेत्रों में चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय…

समय पर पूरा करें राजस्व लक्ष्य, लंबित भूमि मामलों का जल्द करें निपटारा : उपायुक्त
Read Time:2 Minute, 51 Second

समय पर पूरा करें राजस्व लक्ष्य, लंबित भूमि मामलों का जल्द करें निपटारा : उपायुक्त

लातेहार। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न अंचलों और नगर पंचायत क्षेत्रों में चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर शेष लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विभागीय समन्वय बढ़ाकर आंतरिक संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए, ताकि राजस्व संग्रहण में तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता के साथ कार्य करने और निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में हासिल करने पर जोर दिया।

बैठक में भू-लगान, दाखिल-खारिज, निबंधन, सक्सेशन म्यूटेशन, पार्टिशन म्यूटेशन तथा भूमि सीमांकन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विशेष रूप से लंबे समय से लंबित पार्टिशन म्यूटेशन मामलों पर चिंता जताते हुए सभी अंचल अधिकारियों को ऐसे मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में अनावश्यक देरी से आम लोगों को परेशानी होती है, इसलिए इनका त्वरित समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए।

उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है।

बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports