Views: 96
0 0
गढ़वा में निर्वाचन तैयारी बैठक, बीएलए नियुक्ति और मतदाता सूची सुधार पर जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में निर्वाचन तैयारी बैठक, बीएलए नियुक्ति और मतदाता सूची सुधार पर जोर

एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग निर्वाचन विषयों पर चर्चा गढ़वा। जिले में सोमवार को निर्वाचन कार्यों एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विषयों को लेकर अनुमंडल कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संजय कुमार ने की। बैठक में…

गढ़वा में निर्वाचन तैयारी बैठक, बीएलए नियुक्ति और मतदाता सूची सुधार पर जोर
Read Time:4 Minute, 23 Second

एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग निर्वाचन विषयों पर चर्चा

गढ़वा में निर्वाचन तैयारी बैठक, बीएलए नियुक्ति और मतदाता सूची सुधार पर जोर

गढ़वा। जिले में सोमवार को निर्वाचन कार्यों एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विषयों को लेकर अनुमंडल कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र संजय कुमार ने की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, सतत पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों सहित कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
एसडीएम संजय कुमार ने बैठक के दौरान राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने दल की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलए की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जा सकता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में राजनीतिक दलों की सकारात्मक और जिम्मेदार भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन की प्रक्रिया में बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पूर्व में भी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्ति का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक अधिकांश दलों द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि गढ़वा विधानसभा स्तर पर केवल दो राजनीतिक दलों ने बीएलए-1 की नियुक्ति की है, जबकि बीएलए-2 की नियुक्ति की दिशा में किसी भी दल ने अब तक पहल नहीं की है। उन्होंने एक बार फिर सभी दलों से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
बैठक में मतदाता सूची में धुंधली, अस्पष्ट या त्रुटिपूर्ण फोटो बदलने को लेकर चल रहे विशेष अभियान की भी जानकारी दी गई। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की स्पष्ट और सही फोटो दर्ज करना अनिवार्य है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करें और बीएलओ के माध्यम से फोटो सुधार कराने में सहयोग करें।
बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सफल बनाने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में मार्कंडेय तिवारी, उदय सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, रोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, ज्ञानी राम, त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य आगामी निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध, समन्वित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराना तथा मतदाता सहभागिता बढ़ाना रहा। प्रशासनिक दिशा निर्देश।

Loading

गढ़वा में निर्वाचन तैयारी बैठक, बीएलए नियुक्ति और मतदाता सूची सुधार पर जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports