बोकारो में 44 घरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी बरामद

बोकारो में 44 घरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी बरामद
Views: 88
1 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
बोकारो में 44 घरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी बरामद

बोकारो। बोकारो जिले के सात थाना क्षेत्रों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने कुल 44 घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 90 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत 10 लाख 62 हजार रुपये), 5 किलो 300 ग्राम चांदी (कीमत लगभग 9 लाख 10 हजार रुपये), 52,850 रुपये नकद, दो बाइक, एलईडी टीवी, गैस कटर, लैपटॉप, इन्वर्टर समेत कई चोरी के सामान बरामद किए हैं।

इस संबंध में बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बोकारो के रहने वाले रोहित मेहरा, बड़का बांसफोर, रोशन कुमार, नीरज कुमार नायक, संजय वर्मा और बिहार के सिवान जिले का शशि वर्मा शामिल हैं, जो पेशे से सोना कारोबारी है।

एसपी ने बताया कि गिरोह ने चिरचास थाना क्षेत्र में 22, बालीडीह ओपी क्षेत्र में 5, बालीडीह थाना क्षेत्र में 4, चास मुफस्सिल में 2, बीएस सिटी थाना क्षेत्र में 3, सेक्टर-4 में 4 और सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में 6 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

बोकारो में 44 घरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी बरामद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि धनबाद का एक गिरोह बंद घरों की रेकी कर जानकारी उपलब्ध कराता था, जिसके बाद बोकारो का यह गिरोह महज कुछ ही मिनटों में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता था। चोरी किए गए जेवरातों की बिक्री बोकारो और बिहार के सिवान जिले में की जाती थी।

पुलिस ने बताया कि पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी रोक लगी है।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment