मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती रोकने को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक

मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती रोकने को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक

Views: 16
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second
मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती रोकने को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक
  • अफीम व गांजा की अवैध खेती चिन्हित कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें : उपायुक्त
  • नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता पर विशेष जोर : पुलिस अधीक्षक

लातेहार, 30 दिसंबर।मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध खेती की रोकथाम को लेकर आज जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अफीम एवं गांजा की अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन, तस्करी एवं उपयोग पर कड़ी नजर रखी जाए और सूचना मिलते ही खेती का विनष्टीकरण कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती रोकने को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशीले पदार्थों के व्यापार एवं दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को और तेज करने पर बल देते हुए कहा कि आम लोगों की सहभागिता से ही मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

बैठक में आगामी 1 जनवरी (न्यू ईयर) को देखते हुए जिले की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं सतर्कता से जुड़े बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिक सहायता के लिए
📞 06565-247981
📱 08987796308
पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, पुलिस उपाधीक्षक (मु.) संजीव कुमार मिश्रा, संबंधित पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Loading

मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती रोकने को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

लातेहार:धान कूटने की मशीन में फंसने से सामाजिक कार्यकर्ता रूबी कुमारी की दर्दनाक मौत

लातेहार:धान कूटने की मशीन में फंसने से सामाजिक कार्यकर्ता रूबी कुमारी की दर्दनाक मौत

आदिवासी समाज की आस्था, सिरा-सिता के लिए निकली भव्य पदयात्रा

आदिवासी समाज की आस्था, सिरा-सिता के लिए निकली भव्य पदयात्रा

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post