Views: 62
0 0
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने डंडा थाना का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर दिए निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने डंडा थाना का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर दिए निर्देश

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- गढ़वा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 27 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री अमन कुमार, भा0पु0से0 द्वारा डंडा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्य एवं…

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने डंडा थाना का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर दिए निर्देश
Read Time:2 Minute, 3 Second
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने डंडा थाना का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली पर दिए निर्देश

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- गढ़वा जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 27 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री अमन कुमार, भा0पु0से0 द्वारा डंडा थाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्य एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही थाना में आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों के लिए बैठने तथा पेयजल की उपलब्ध व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र सुधारने, लंबित मामलों का समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा कार्यालय एवं थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं चौकीदारों को Citizen Centric Policing को और अधिक प्रभावी बनाने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा आम जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराने के लिए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का निर्देश दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports