Views: 60
0 0
अपनों की सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है: आशीष भारद्वाज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

अपनों की सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है: आशीष भारद्वाज

संवाददाता अनुज तिवारी मेदिनीनगर/पलामू:- कड़ाके की ठंड और गिरते पारे को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम के ग्राम निमिया (वार्ड संख्या तीन) में समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। स्वयंसेवी संस्था ‘नयी संस्कृति सोसाइटी‘ और ‘संस्कार’ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक वृहद कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबलों का…

अपनों की सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है: आशीष भारद्वाज
Read Time:6 Minute, 19 Second
अपनों की सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है: आशीष भारद्वाज

संवाददाता अनुज तिवारी

मेदिनीनगर/पलामू:- कड़ाके की ठंड और गिरते पारे को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम के ग्राम निमिया (वार्ड संख्या तीन) में समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। स्वयंसेवी संस्था ‘नयी संस्कृति सोसाइटी‘ और ‘संस्कार’ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक वृहद कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि युवा तुर्क आशीष भारद्वाज ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की हम ये काम विगत पाँच वर्षों से हर ठंड में करते आ रहे है। इस वर्ष भी ठंड को देखते हुई लगभग प्रतिदिन मेदिनीनगर के किसी ना किसी हिस्से में हम सबो के द्वारा कंबल वितरण का काम किया जा रहा है, यहा तक की हम साबो के सामूहिक प्रयास से हमलोग रात्रि के बारह बजे भी निकलकर शहर के फुटपाथ पर सो रहे हमारे परिजनों का हाल – चाल जानते है, उन्हें इस कड़ाके की ठंड में कंबल आदि मुहैया भी करवाते है।

मानव का असल कार्य परोपकार ही है, हमारा आपका सबकुछ छीना जा सकता है पर ये कभी कोई हमसे नहीं ले सकता। ठंड काफ़ी बढ़ गई है ऐसे में हमे अपना और अपने आस – पास के लोगो का ख्याल रखना होगा। ये शहर हमारा है- हमारा घर है, यहा रहने वाले सारे लोग अपने है और अपनों की सेवा करना घर के हर लड़के का कर्तव्य है, मैं अपने कार्यों के द्वारा इसी दायित्व को प्रतिपाल पूरा करने का प्रयास करते रहता हूँ।

इस शहर से मोहब्बत है, यहा रहने वाले हर एक व्यक्ति से जुड़ाव है अगर हम किसी सकारात्मक रूप से अपनों के काम आ पाए तो यही जीवन की सार्थकता है, अपने लिए जीते रहना और समाप्त हो जाना जीवन इतना मात्र ही नहीं है।हम जहाखड़े है हमारे हिस्से का हिंदुस्तान वही हमारे साथ खड़ा है अपनों की सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है, संस्कार और नई संस्कृति सोसाइटी जैसी संस्था जो समाज में सकारात्मक काम कर रही है, ऐसे संस्था के सकारात्मक कार्यों में इनके सदस्यों के साथ खड़े होकर आज मैं भी अपने आप को आह्लादित महसूस कर रहा हूँ।

इन संस्थाओं को इनके आगामी कार्यक्रमों में मेरी जैसी आवश्यकता होगी मैं पूरी शक्ति के साथ इनके लिए खड़ा रहूँगा। मौके विशिष्ट अतिथि विनोद अग्रवाल ने संस्था के कार्यों से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि समाज मे ऐसे कार्यों से उचित जरुरतमंद तक प्रयास अत्यंत सराहनीय है और समाज के हरेक व्यक्ति को इसमे सहयोग के लिए आगे आना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने समाज के प्रति अपनी जवाबदेही साझा की:विशाल कुमार (अध्यक्ष, नयी संस्कृति सोसाइटी) ने कहा कि हमारी संस्था समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मुस्कान के लिए प्रतिबद्ध है। कड़ाके की इस ठंड में कोई बेसहारा न रहे, यही हमारा मुख्य उद्देश्य है और आने वाले दिनों में यह अभियान शहर के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगा। सुभद्रा द्विवेदी (सचिव, संस्कार) ने सेवा भाव पर जोर देते हुए कहा कि ‘संस्कार’ संस्था का मूल मंत्र ही सामाजिक उत्थान है। ठंड के मौसम में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को राहत पहुँचाना न केवल एक कार्य है, बल्कि यह ईश्वर की सेवा के समान है। हम निरंतर ऐसे सकारात्मक कार्यों के जरिए समाज में बदलाव लाने का प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम की झलकियाँ

कार्यक्रम में शुभम हरलार्का, पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के पूर्व अध्यक्ष गयादत पांडेय और मनीष सिंह भी गरिमामयी उपस्थिति में रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नयी संस्कृति सोसाइटी सचिव अजीत कुमार पाठक, प्रबंधक चंदा झा, दिलीप गिरी, उदय कुमार झा(संस्कार, कोषाध्यक्ष) राहुल गुप्ता, रिशु दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर अरुण मेहता, अरुण चन्द्रवशी, डॉ. संजय मेहता, मनीष तिवारी, विवेक सिंह, वररुचि उपाध्याय, अमित पाठक, राहुल विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, सूर्या , राजेंद्र भुइयां, हीरा मेहता, गुड्डन चंद्रवंशी, अजीत मेहता, रामलाल राम, रिशु दुबे, राहुल गुप्ता, रितेश और निमिया गाँव वार्ड संख्या तीन के सैकड़ों ज्येष्ठ श्रेष्ठ ग्रामीण और जरूरतमंद उपस्थित रहे।आशीष भारद्वाज ने अंत में दोनों संस्थाओं के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports