सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट,
सतबरवा। बढ़ती ठंड को देखते हुए पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतबरवा प्रखंड की चार पंचायतों में असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता के सौजन्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत घुटुआ, रेवारातु, बोहीता एवं धावाडीह पंचायतों में गरीब, असहाय, विधवा, दिव्यांग व बुजुर्गों के बीच प्रत्येक पंचायत में 100-100 कंबल वितरित किए गए।
कंबल वितरण समारोह में विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, सांसद प्रतिनिधि सह धावाडीह पंचायत की मुखिया रिंकी यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि चंचल कुमार यादव, रेवारातु पंचायत की मुखिया अनीता तुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।