विशुनपुरा बाजार में 50 लाख की चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, दूसरे दिन भी बाजार बंद, धरना जारी

विशुनपुरा बाजार में 50 लाख की चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, दूसरे दिन भी बाजार बंद, धरना जारी

Views: 34
0 0
Read Time:3 Minute, 22 Second
विशुनपुरा बाजार में 50 लाख की चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, दूसरे दिन भी बाजार बंद, धरना जारी

बाजार बंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

विशुनपुरा(गढ़वा)। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

विशुनपुरा (गढ़वा)। मुख्यालय के अपर बाजार स्थित शुभलक्ष्मी वस्त्रालय एवं मुन्ना ज्वेलर्स में हुई करीब 50 लाख रुपये की भीषण चोरी की घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के दूसरे दिन भी बाजार क्षेत्र पूरी तरह बंद रहा और दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने धरना देकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

व्यापारियों का कहना है कि बाजार के बीचोबीच स्थित प्रतिष्ठानों में इतनी बड़ी चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आक्रोशित दुकानदारों ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। न तो चोरों की पहचान हो सकी है और न ही चोरी गए सोने-चांदी व नकदी की बरामदगी हुई है।

इससे पूरे बाजार क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि मुख्य बाजार ही सुरक्षित नहीं है, तो छोटे दुकानदार और आम नागरिक कैसे स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे।
धरना स्थल पर मौजूद व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह घटना केवल दो दुकानों की चोरी नहीं, बल्कि पूरे बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती और चोरी की घटना का पूर्ण खुलासा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक कोई वरीय प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों से बातचीत करने नहीं आया है, जिससे व्यापारियों में और रोष बढ़ गया है।

व्यापारियों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करने, रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। हालांकि प्रशासन के इस आश्वासन से व्यवसायी संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। इस सनसनीखेज चोरी की घटना ने पूरे विशुनपुरा बाजार क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Loading

विशुनपुरा बाजार में 50 लाख की चोरी से व्यापारियों में आक्रोश, दूसरे दिन भी बाजार बंद, धरना जारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

अरगोड़ा स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर

अरगोड़ा स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर

ठंड से राहत: सतबरवा की चार पंचायतों में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

ठंड से राहत: सतबरवा की चार पंचायतों में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post