Views: 84
0 0
बरहरवा में पंचायत शिफ्टिंग वीएलई समिति का गठन,15 जनवरी को...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा में पंचायत शिफ्टिंग वीएलई समिति का गठन,15 जनवरी को धरना प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय

बरहरवा।कल्याणचक खूटहरी पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत शिफ्टिंग वीएलई (Village Level Entrepreneur) की समिति गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के आह्वान पर सर्वसम्मति से राजमहल प्रखंड स्तर पर पंचायत शिफ्टिंग वीएलई समिति का गठन किया गया। समिति गठन के दौरान सर्वसम्मति से रिजवानू हक को अध्यक्ष, भारत…

बरहरवा में पंचायत शिफ्टिंग वीएलई समिति का गठन,15 जनवरी को धरना प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय
Read Time:1 Minute, 34 Second
बरहरवा में पंचायत शिफ्टिंग वीएलई समिति का गठन,15 जनवरी को धरना प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय

बरहरवा।कल्याणचक खूटहरी पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत शिफ्टिंग वीएलई (Village Level Entrepreneur) की समिति गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के आह्वान पर सर्वसम्मति से राजमहल प्रखंड स्तर पर पंचायत शिफ्टिंग वीएलई समिति का गठन किया गया।

समिति गठन के दौरान सर्वसम्मति से रिजवानू हक को अध्यक्ष, भारत कुमार मंडल को सचिव तथा कफील अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगामी 15 जनवरी को वीएलई से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यस्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी वीएलई सदस्यों से रांची में होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई, ताकि अपनी मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखा जा सके।

इस अवसर पर विक्रम यादव, उमेश कुमार मंडल, अजय कुमार महतो, कपिल अंसारी, शाहरुख शेख, नजरुल अंसारी, मो. जहांगीर आलम, सद्दाम हुसैन, एहसान हबीब एवं भारत कुमार मंडल सहित कई वीएलई उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed