निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे पांकी विधायक, गुणवत्ता पर दिया जोर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे पांकी विधायक, गुणवत्ता पर दिया जोर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Views: 17
0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second
निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे पांकी विधायक, गुणवत्ता पर दिया जोर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

संवाददाता दिनेश कुमार यादव

पांकी/मेदिनीनगर (पलामू):- पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांकी प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र की पंचायत रतनपुर के ग्राम नगड़ी में पांकी विधायक माननीय डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पुल का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, मजबूत एवं मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे पांकी विधायक, गुणवत्ता पर दिया जोर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

कार्यक्रम के क्रम में माननीय विधायक ने गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया।ग्रामीणों ने विधायक को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगड़ी से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व विद्यालय की रसोईया की हत्या हो गई थी, इसके बावजूद उनकी पुत्रवधू अब तक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बना रही है, लेकिन विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया गया है। इस पर विधायक ने प्रखंड प्रसार पदाधिकारी से फोन पर बात कर अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और जल्द राशि मिलने का भरोसा दिलाया।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया। बताया गया कि भवन वर्ष 1990 के आसपास बना है और अब काफी जर्जर हो चुका है, जिससे कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विधायक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि पुराने व जर्जर भवन को शीघ्र हटाया जाए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, समाजसेवी वीरेंद्र मेहता, सत्यनारायण यादव, सुधीर तिवारी, आदित्य सिंह, कामता यादव, नंदू भुइयां, सनोज सिंह, रामनंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, रामअवधि भुइयां, बलकेश सिंह, भवानी भुइयां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

बरहरवा में अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ विशेष जांच अभियान, मोटर जब्त

बरहरवा में अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ विशेष जांच अभियान, मोटर जब्त

निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुँचे पांकी विधायक,गुणवत्ता पर दिया जोर,ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुँचे पांकी विधायक,गुणवत्ता पर दिया जोर,ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post