निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुँचे पांकी विधायक,गुणवत्ता पर दिया जोर,ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुँचे पांकी विधायक,गुणवत्ता पर दिया जोर,ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
Views: 88
0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second
निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुँचे पांकी विधायक,गुणवत्ता पर दिया जोर,ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

दिनेश कुमार यादव,

मेदिनीनगर (पलामू)।
पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांकी प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र की पंचायत रतनपुर स्थित ग्राम नगड़ी में पांकी विधायक माननीय डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने निर्माणाधीन पुल का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदक एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पुल का निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण, मजबूत एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि भविष्य में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के क्रम में विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगड़ी से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व विद्यालय की रसोईया की हत्या हो गई थी, इसके बावजूद उनकी पुत्रवधू अब तक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बना रही है, लेकिन विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें अब तक कोई मानदेय नहीं दिया गया है। इस पर विधायक ने प्रखंड प्रसार पदाधिकारी से फोन पर बात कर अविलंब भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया और जल्द मानदेय मिलने का आश्वासन दिया।

निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुँचे पांकी विधायक,गुणवत्ता पर दिया जोर,ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

ग्रामीणों ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी भी दी। बताया गया कि विद्यालय भवन वर्ष 1990 के आसपास निर्मित है, जो अब अत्यंत जर्जर अवस्था में है और कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विधायक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि पुराने एवं जर्जर भवन को शीघ्र हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, समाजसेवी वीरेंद्र मेहता, सत्यनारायण यादव, सुधीर तिवारी, आदित्य सिंह, कामता यादव, नंदू भुइयां, सनोज सिंह, रामनंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, रामअवधि भुइयां, बलकेश सिंह, भवानी भुइयां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment