बालूमाथ पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन बड़े ठग गिरफ्तार

बालूमाथ पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन बड़े ठग गिरफ्तार
Views: 107
0 0
Read Time:3 Minute, 36 Second
बालूमाथ पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन बड़े ठग गिरफ्तार

बालूमाथ (लातेहार)।
बालूमाथ थाना पुलिस ने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल कुदूस अंसारी और पीयूष कुमार अग्रवाल (दोनों रामगढ़ जिला निवासी) तथा अजय कुमार उरांव (थाना बारियातू, जिला लातेहार) शामिल हैं।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी बिनोद रवानी ने बताया कि एसपी लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ में फाइनेंस सॉल्यूशन सेंटर नाम से एक कार्यालय खोलकर ग्रामीणों को सरकारी योजना का झांसा देकर पैसे की ठगी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने उक्त कार्यालय में छापेमारी की, जहां से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों से दस्तावेजों की मांग की गई, जिस पर उनके द्वारा विदेश से संबंधित कुछ कागजात प्रस्तुत किए गए, जो किसी भी तरह से वैध नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी पिछले एक माह से कार्यालय खोलकर लगभग 300 से अधिक ग्रामीणों से ठगी कर चुके हैं। ग्रामीणों से प्रति व्यक्ति 3 हजार, 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की वसूली ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से की गई। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के खातों में 7 लाख रुपये से अधिक की राशि पाई गई है, जिसे फ्रीज करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह केवल लातेहार ही नहीं, बल्कि रामगढ़ समेत अन्य जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह के फर्जी कार्यालय खोलकर महीनों से ठगी कर रहा था, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी संस्था बनाकर बालूमाथ, बारियातू एवं हेरहंज थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में स्थानीय लोगों को पंचायत कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। इन्हीं के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का झूठा लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया।

इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक परमानंद बीरूआ, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, पु.अ.नि. धीरज कुमार सिंह, पु.अ.नि. देवेंद्र कुमार, पु.अ.नि. अशोक कुमार, पु.अ.नि. गौतम कुमार तथा बालूमाथ सशस्त्र पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment