गोमिया। गोमिया पुराना सिनेमा हॉल के यूनिवर्सल प्रीमियम टाइल्स एंड गार्नेट्स का विधिवत उद्घाटन झारखंड के पेयजल व स्वच्छता एवं मध् निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता के लिए एक मजबूत व्यापार योजना, प्रभावी मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन और ग्राहकों के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण होना जरूरी है। उन्होंने याद भी कहा की कड़ी मेहनत, निरंतर सीखना और बदलते परिस्थितियों के अनुकूल व्यवसाय को स्थापित करना एक सफल व्यवसाय की पहचान है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि व्यापार केवल मुनाफे के लिए नहीं बल्कि ग्राहकों को संतुष्टि भी करना है। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर प्रतिष्ठान के संचालक गुलाम सरवर, मुखिया जुबेदा खातून, मुखिया शांति देवी, मुखिया बंटी उरांव,राजू अंसारी, गणेश यादव, सफदर अंसारी, कुदुस अंसारी, इस्लाम अंसारी, मोइन अंसारी, साबिर अंसारी, मोहम्मद सुलेमान आदि उपस्थित थे।