Views: 83
0 0
बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ का जिला वार्षिक अधिवेशन, मजदूर अधिकारों व रोजगार पर हुई व्यापक चर्चा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ का जिला वार्षिक अधिवेशन, मजदूर अधिकारों व रोजगार पर हुई व्यापक चर्चा

बरहड़वा। झारखंड मजदूर संघ के बैनर तले जिला वार्षिक अधिवेशन रविवार को बरहरवा प्रखंड के रतनपुर स्थित धाता डांगल मैदान में जिलाध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव तथा केंद्रीय अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के…

बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ का जिला वार्षिक अधिवेशन, मजदूर अधिकारों व रोजगार पर हुई व्यापक चर्चा
Read Time:4 Minute, 0 Second
बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ का जिला वार्षिक अधिवेशन, मजदूर अधिकारों व रोजगार पर हुई व्यापक चर्चा

बरहड़वा। झारखंड मजदूर संघ के बैनर तले जिला वार्षिक अधिवेशन रविवार को बरहरवा प्रखंड के रतनपुर स्थित धाता डांगल मैदान में जिलाध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव तथा केंद्रीय अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया।

अधिवेशन के दौरान मजदूरों के अधिकार, न्यूनतम मजदूरी, रोजगार, पलायन, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संगठित संघर्ष आवश्यक है। उन्होंने महिला श्रमिकों को कानूनी रूप से संगठित करने, समान काम के लिए समान वेतन, आठ घंटे से अधिक कार्य पर ओवरटाइम भुगतान, बोनस व ग्रेच्युटी सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

अधिवेशन में नई श्रम कानून 2025 के तहत न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मजदूरों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही छंटनी पर रोक लगाने तथा 48 घंटे के भीतर पूरा और अंतिम भुगतान सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठी।

संघ की ओर से जिला प्रशासन के समक्ष मजदूर हित में कई मांगें रखी गईं। इनमें सभी कामगारों को नियुक्ति पत्र देने, मजदूरी का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से करने, रेलवे ट्रैक लोडिंग मजदूरों को प्रति वैगन 4500 रुपये मजदूरी, बोनस व ग्रेच्युटी देने, मनरेगा मजदूरों को 180 दिन का काम एवं मजदूरी में वृद्धि, प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने, गरीब मजदूरों को जमीन व आवास देने तथा मानव तस्करी पर रोक लगाने की मांग शामिल है।

इसके अलावा बरहरवा–पाकुड़ रोड में ओवरब्रिज निर्माण, राजमहल–मानिकचक के बीच गंगा पुल निर्माण, बरहरवा व पतना रेलवे साइडिंग में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जल छिड़काव, जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित वर्ग के बच्चों का नामांकन, डीएमएफटी फंड से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी से जुड़े विकास कार्य तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की मांग भी रखी गई।

अधिवेशन के उपरांत संघ के बैनर तले राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सीओ के माध्यम से सौंपा गया। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू कुमारी, गणेश ठाकुर, रविकांत ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ का जिला वार्षिक अधिवेशन, मजदूर अधिकारों व रोजगार पर हुई व्यापक चर्चा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports