गोमिया में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

गोमिया में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो
Views: 105
0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second
गोमिया में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

गोमिया :शनिवार को मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित नवाचारपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किए।

गोमिया में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

मंत्री श्री महतो ने प्रत्येक मॉडल का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके विचारों, कार्यप्रणाली और उद्देश्य की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट सिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अन्य कई मॉडल्स की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार क्षमता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें बधाई दी।

गोमिया में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं प्रस्तुति की मंत्री ने सराहना की। मौके पर मंत्री श्री महतो ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र के समग्र विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

गोमिया में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम, समर्पण एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Loading

गोमिया में लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल की वार्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
100 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment