जामा में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन

जामा में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन

Views: 44
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second
जामा में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन

जामा (दुमका)। जामा प्रखंड में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मिनाती सिंह ने किया। इस अवसर पर जेएसएलपीएस के सामुदायिक समन्वयक, बीएपी, पीआरपी तथा सभी पंचायतों के जेंडर सीआरपी ने मिलकर जेंडर शपथ ली और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में रैली निकाली।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समानता, सुरक्षित आवागमन तथा हिंसा मुक्त समाज का संदेश देना था। रैली के माध्यम से यह बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन तभी संभव है, जब समाज हिंसा मुक्त होगा। इस दौरान नई चेतना 4.0 अभियान के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी गई।

जामा में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन

प्रतिभागियों को लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, घर के अंदर और बाहर महिलाओं के आर्थिक योगदान की पहचान तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाले जेंडर नेशनल कैंपेन ‘नई चेतना’ के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, महिला तस्करी, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा करते हुए इनके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

अंत में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मिनाती सिंह ने कहा कि जेंडर सीआरपी द्वारा पंचायत स्तर पर सामाजिक कुरीतियों और हिंसा के खिलाफ किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां भी आवश्यकता होगी, प्रखंड स्तर से पूरा सहयोग दिया जाएगा और समाज को हिंसा मुक्त बनाने, अंधविश्वास व बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए सभी मिलकर कार्य करते रहेंगे।

Loading

जामा में नई चेतना 4.0 अभियान के तहत जेंडर शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

उपायुक्त ने बांझी आवासीय विद्यालय के जर्जर भवन का लिया जायजा

उपायुक्त ने बांझी आवासीय विद्यालय के जर्जर भवन का लिया जायजा

आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर सीटू ने उपायुक्त को लिखा पत्र।

आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर सीटू ने उपायुक्त को लिखा पत्र।

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post