प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन

प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन
Views: 49
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second
प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन

बरहरवा। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में शुक्रवार को गुरु गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रॉबिन मंडल ने की, जबकि बतौर अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सन्नी कुमार दास उपस्थित रहे।

गोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र के उच्च, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर बीडीओ सन्नी कुमार दास ने कहा कि साहिबगंज के उपायुक्त से प्राप्त निर्देशों के आलोक में गुरु गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था की खामियों को दूर करना है।

प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन

उन्होंने शिक्षकों से प्रत्येक माह विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कर शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सप्ताह में एक दिन सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बीडीओ ने आठवीं, नवमी एवं दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने तथा परीक्षा उत्तीर्ण करने से संबंधित बुनियादी जानकारी देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं बीईओ समन्वय स्थापित कर ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करें, जिन्होंने सरकारी विद्यालय में नामांकन लेने के बावजूद निजी विद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे मामलों में संबंधित अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर बीपीओ सुनील टुडू, बीआरपी शमशुल कबीर, मो. नसीमुद्दीन, टिंकू गुप्ता, आरिफ रजा, सीआरपी मो. रिजाउद्दीन, मो. अशफाक, विवेकानंद भारद्वाज, बुद्धदेव प्रसाद, शिक्षक अभिनव कुमार, समीर रक्षित सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment